सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

जबलपुर। कुण्डम थाना अंतर्गत ग्राम सलैया में बीती रात हुए एक्सीडेंट में घायल युवक ने आज सुबह दम तोड़ दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सलैया निवासी टहल सिंह आर्मो (48) ने थाने में सूचना दी कि बीती रात लगभग 9-10 बजे गांव के स्कूल के पास सड़क पर उनके बेटे महपाल सिंह आर्मो का एक्सीडेंट हो गया था। ग्रामीण घायल महपाल को लेकर घर आ रहे थे। दुर्घटना के कारण महपाल के कमर, पेट और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई थीं। हालांकि, उस समय वह बातचीत कर रहा था, जिसके कारण परिजनों ने सोचा कि उसे सुबह अस्पताल ले जाएंगे। लेकिन आज सुबह करीब 4 बजे महपाल का दर्द अचानक बढ़ गया। परिजन उसे तत्काल शासकीय अस्पताल कुण्डम लेकर पहुंचे, जहाँ ड्यूटी डॉक्टर ने परीक्षण के उपरांत 23 वर्षीय महपाल सिंह आर्मो को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि एक्सीडेंट किन परिस्थितियों में हुआ।

Next Post

श्योपुर में नीम का पेड़ उगल रहा आग, बुझाने के बाद फिर उठने लगीं लपटें

Sat Apr 4 , 2026
श्योपुर। शहर के जिला अस्पताल में एक नीम के पेड़ से आग की लपटें उठ रही है. शनिवार की पूरी दरमियानी रात आग की लपटें उठती रही. पुराने अस्पताल परिसर में निवासरत एक डॉक्टर के निवास के पीछे अचानक पुराने नीम के पेड़ से आग की लपटें उठती हुई दिखाई […]

You May Like