2.22 लाख की बचत के साथ सैलाना नगर परिषद का बजट पारित

सैलाना। नगर परिषद का विशेष सम्मेलन गुरुवार को नगर परिषद के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता चैतन्य शुक्ला अध्यक्ष नगर परिषद द्वारा की गई। सम्मेलन में कुल 07 प्रस्ताव मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज शर्मा द्वारा प्रस्तुत किये गये।

प्रस्तुत प्रकरणों में परिषद द्वारा 6 पेंशन प्रकरण, 1 राष्ट्रीय परिवार सहायता प्रकरण को स्वीकृत किया गया। नगर परिषद द्वारा जारी निविदा में वार्ड क्रमांक 9 में विक्टोरिया तालाब पर पाथवे एवं सौदर्यीकरण निर्माण एवं वार्ड क्र. 9 में ही शमशान घाट से आदिवासी कन्या परिसर तक सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट सामान्य प्रशासन, राजस्व, वित्त एवं लेखा विभाग के सभापति मंगलेश कसेरा द्वारा प्रस्तुत किया गया। बजट में कुल आय 36 करोड़ 55 लाख 45 हजार पांच सौ तिरेसठ, व्यय 36 करोड़ 33 लाख 80 हजार का अनुमान लगाया गया है। प्रस्तुत बजट में 19 लाख 43 हजार 528 संचित निधि में जमा कराये जाने हेतु प्रावधान किया गया है। इस प्रकार कुल 2 लाख 22 हजार पैंतीस रूपये की बचत का बजट परिषद द्वारा सर्व सम्मत्ति से स्वीकृत किया गया। वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु प्रस्तुत बजट में करों में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है साथ नगर के प्रत्येक वार्ड के समग्र विकास हेतु पर्याप्त प्रावधान किये गये है। प्रस्तुत बजट में 11 प्रतिशत आय निकाय द्वारा प्राप्त करों से एवं 89 प्रतिषत राशि शासन से अनुदान प्राप्त होना संभावित है। सम्मेलन में वर्ष 2025-26 के पुर्नविनियोग बजट की स्वीकृति प्रदान की गई। नामांतरण के कुल 33 प्रकरण सर्व सम्मत्ति से स्वीकृत किये गये। परिषद द्वारा वार्ड क्र. 09 एवं 10 में कन्या उ.मा.वि. सैलाना से कालिका माता मंदिर होते हुये शास. बालक उ.मा.वि. सैलाना तक रोड़ के दोनो साइड पेवर ब्लॉक एवं विद्युत सज्जा कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। सम्मेलन में उपाध्यक्ष सुनीता पाठक पार्षदगण मीरा पाटीदार, कुलदीप कुमावत, जगदीश पाटीदार, मुकेश पाटीदार, राधा काग,चन्दा पारगी, कृष्णा चंदेल, पुष्पा राठौर, आशा कसेेरा, विशाल धबाई, लेखापाल भीमसेन लहरी सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

दिव्यांगों के लिये प्रमोशन में आरक्षण के नियम क्यों नहीं बनाये गये

Thu Mar 26 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने एक मामले में कहा है कि जब अधिनियम में स्पष्ट प्रावधान हैं तो दिव्यांगों के लिए प्रमोशन में आरक्षण के नियम क्यों नहीं बनाए गये है पिछले नौ सालों से सरकार इस मामले पर चुप्पी क्यों साधे है। जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने मामले में […]

You May Like