अतिक्रमण: लालघाटी विजयनगर ब्रिज के नीचे से अवैध ठेले और गुमठियां हटाई

भोपाल। लालघाटी और विजयनगर को जोडऩे वाले ब्रिज के नीचे वर्षों से जमे अवैध ठेले और गुमठियों पर बुलडोजर चल ही गया। नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में इस क्षेत्र को अवैध कब्जों से मुक्त कराया। इस कार्रवाई से न केवल ब्रिज के नीचे का क्षेत्र साफ-सुथरा हुआ है, बल्कि यातायात व्यवस्था भी काफी हद तक सुगम हो गई है। पिछले कई महीनों से लालघाटी विजयनगर ब्रिज के नीचे अवैध रूप से खड़े ठेले और गुमठियां राहगीरों के लिए एक बड़ी समस्या बन गए थे। इन अवैध कब्जों के कारण ब्रिज के नीचे का काफी हिस्सा संकरा हो गया था, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। खासकर व्यस्त समय में यहां से गुजरना मुश्किल भरा काम था।

इनका कहना है

कई बार इन ठेले और गुमठी मालिकों को नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने कब्जे नहीं हटाए थे। इसलिए, नगर निगम को यह कठोर कदम उठाना पड़ा। शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था को बनाए रखना प्राथमिकता है।

शैलेन्द्र सिंह भदौरिया,अतिक्रमण दस्ता अधिकारी, नगर निगम भोपाल

Next Post

अकाल की चेतावनी के बीच गाजा में राहत की अनुमति देगा इजरायल

Mon May 19 , 2025
यरूशलेम, 19 मई (वार्ता) इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को गाजा पर नाकाबंदी हटाने के निर्णय की घोषणा की। ताकि इस क्षेत्र में गंभीर मानवीय संकट को लेकर बढ़ रही अंतर्राष्ट्रीय आलोचना के बीच सीमित सहायता के प्रवेश की अनुमति दी जा सके। श्री नेतन्याहू के कार्यालय ने […]

You May Like