पटेल वार्ड में अतिक्रमण हटाकर सड़क निर्माण की मांग

मुलताई: नगर के पटेल वार्डवासियों और भूखंड धारकों ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित सप्तरिषि टापू के सामने चारागाह मद भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाकर रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर एसडीएम राजीव कहार को ज्ञापन सौंपा। वार्डवासियों ने बताया कि वर्ष 1993-94 में दानदाताओं मोह. बशीरूद्दीन, बाबूलाल अग्रवाल और स्व. अशोक भार्गव ने नगर पालिका को पंप हाउस नंबर-2 तक जाने के लिए भूमि दान की थी, जो राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।

लेकिन सड़क शुरू होने से पहले ही चारागाह भूमि खसरा नंबर 586 (0.041 हैक्टेयर) पर किसी व्यक्ति द्वारा दीवार खड़ी कर अतिक्रमण किया गया है और भूमि का पट्टा भी मांगा जा रहा है। इस कारण रास्ता निर्माण बाधित है और वार्डवासियों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। नागरिकों ने मांग की है कि भूमि किसी को पट्टे पर न देकर नगर पालिका को हस्तांतरित की जाए, ताकि सड़क का निर्माण हो सके।

Next Post

विद्युत वितरण कंपनी ब्यावरा में लगाएगी 26 नये ट्रासफार्मर

Wed Sep 17 , 2025
ब्यावरा: लोड़ बढ़ने से आये दिन फाल्ट होने की समस्या को दूर करने विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा आरडीएसएस योजना के तहत नगर में नये अतिरिक्त विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरु हो गया है.नगर एवं आसपास क्षेत्र में समय के साथ विद्युत की खपत बड़ रही है. विद्युत की […]

You May Like