
सतना।मैहर जिले के अनुविभागीय अधिकारी रामनगर एसपी मिश्रा ने तहसील रामनगर के पटवारी हल्का गोरहाई के पटवारी विजय सिंह को संदीपनी विद्यालय रामनगर के भूमि चिन्हांकन एवं आवंटन के लिए गलत और त्रुटिपूर्ण आवेदन प्रस्तुत किये जाने के फलस्वरूप निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय रामनगर नियत किया गया है।
