टोंगा में महसूस किये गये भूकंप के तीव्र झटके

हांगकांग, 14 मई (वार्ता) टोंगा के नीयाफू से 137 किलोमीटर पश्चिम में बुधवार तड़के भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि स्थानीय समयानुसार, आज तड़के करीब 04:15 बजे महसूस किये गये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 मापी गयी। इसका केंद्र समुद्र की सतह से 243.1 किमी की गहराई, 18.72 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 175.28 डिग्री पश्चिमी देशांतर में था।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप के तेज झटके के आधार पर सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की।

Next Post

चीन के शीर्ष अधिकारियों ने भारत, पाकिस्तान के राजदूतों से की मुलाकात

Wed May 14 , 2025
बीजिंग/इस्लामाबाद/नयी दिल्ली, 14 मई (वार्ता) भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद चीन के शीर्ष अधिकारियों ने बीजिंग में भारतीय और पाकिस्तानी राजदूतों से अलग-अलग मुलाकात की। चीन के विदेश मंत्रालय के एशियाई मामलों के महानिदेशक लियू जिनसोंग ने सोमवार को चीन में भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत […]

You May Like