हादसा : घर का सामान लेने निकले दंपत्ति की बाइक को कार ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत,पति घायल

देवास। शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पाल्डीया निवासी 55 वर्षीय सुशीला पति मांगीलाल मंडलोई की कार और बाइक की टक्कर में मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। हादसा ग्राम नावदा फाटा के समीप घटित हुआ।

परिजनों के अनुसार दंपत्ति सुबह करीब 9 बजे गांव पाल्डीया से देवास की ओर घर का सामान लेने निकले थे। मांगीलाल बाइक चला रहे थे और पीछे उनकी पत्नी सुशीला बैठी थीं। जैसे ही वे नावदा फाटा के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर गिर गई और दोनों पति-पत्नी दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सुशीला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पति मांगीलाल को चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।

सुशीला के निधन की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम का माहौल छा गया। परिजनों ने बताया कि दंपत्ति रोज की तरह साधारण खरीददारी के लिए निकले थे, लेकिन यह हादसा मौत बनकर सामने आया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

दो घंटे की तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों में घुसा पानी

Fri Sep 5 , 2025
देवास। शुक्रवार को दोपहर के समय हुई लगातार दो घंटे की तेज बारिश ने शहर की निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। शहर के राजा राम नगर, त्रिलोक नगर और उज्जैन रोड क्षेत्र में बारिश का पानी घरों के भीतर घुस गया। अचानक पानी भर जाने से लोगों का […]

You May Like