इंदौर: यात्री सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्हीलचेयर सहायता बूथ के माध्यम से जरूरतमंद यात्रियों को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जा रही है. यात्रियों के अनुरोध पर उन्हें आवश्यकता के समय व्हीलचेयर सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे एयरपोर्ट परिसर में आवागमन सुगम और सुविधाजनक हो सके.
व्हीलचेयर सहायता बूथ के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले यात्रियों, बुजुर्गों तथा चलने-फिरने में असुविधा महसूस करने वाले यात्रियों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है. यात्रियों द्वारा सहायता का अनुरोध किए जाने के बाद संबंधित स्टाफ द्वारा आवश्यकतानुसार व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाती है. इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को एयरपोर्ट पर बेहतर यात्री सुविधा उपलब्ध कराना और उनकी यात्रा को अधिक सहज बनाना है. व्हीलचेयर सुविधा के माध्यम से यात्रियों को टर्मिनल परिसर में आने-जाने के दौरान आवश्यक सहयोग मिल रहा है. यात्री सेवा अभियान 2026 के तहत इस प्रकार की सुविधाओं को प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने से एयरपोर्ट पर यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है
