शादी का न्योता देने निकला परिवार हादसे का शिकार, महिला की मौत, पति और बेटा घायल

शिवपुरी: शादी का न्योता देने निकला परिवार हादसे का शिकार हो गया। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।शिवपुरी में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 19 जून को इस परिवार की बेटी की शादी होना है।

शिवपुरी के बदरवास में आज रात एनएच-46 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब परिवार बेटी की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने जा रहा था। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Next Post

वीवीआईपी आगमन से आठ दिन पहले दून पुलिस की राजस्थान के बदमाशों से मुठभेड़

Thu Jun 4 , 2026
देहरादून 04 जून (वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून स्थित आईएमए में आगामी 13 जून को होने वाली पीओपी और उसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित आगमन से ठीक आठ दिन पहले गुरुवार को स्थानीय पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। ये बदमाश राजस्थान के हैं। जिनमें एक बदमाश पुलिस की […]

You May Like