वीवीआईपी आगमन से आठ दिन पहले दून पुलिस की राजस्थान के बदमाशों से मुठभेड़

देहरादून 04 जून (वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून स्थित आईएमए में आगामी 13 जून को होने वाली पीओपी और उसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित आगमन से ठीक आठ दिन पहले गुरुवार को स्थानीय पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। ये बदमाश राजस्थान के हैं। जिनमें एक बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में जख्मी हुआ है।

आज तड़के नाकेबंदी के दौरान नयागांव चौकी बैरियर पर राजस्थान नंबर की कार में सवार बदमाशों द्वारा बैरियर पर टक्कर मारकर सेलाकुई की तरफ भागने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। बदमाश कार से चांदनी चौक से भूरपुर की तरफ भागे। रामगढ़ के रपटे में गाड़ी छोड़कर नदी की तरफ भागते हुए बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में पुलिस मुठभेड़ मे एक बदमाश रिंकू मीणा पुत्र सियाराम निवासी ग्राम अखरोट, थाना मण्डावर जिला दौसा, राजस्थान आयु 30 वर्ष घायल हो गया। जिसे पहले प्रेमनगर अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से उसे दून अस्पताल ले जाया गया है। जबकि दूसरे बदमाश विनोद कुमार मीणा पुत्र रामलाल मीणा ग्राम व पोस्ट झारेड़ा तहसील हिंडौन सिटी, जिला करौली राजस्थान आयु 32 वर्ष को पीछा कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार तीन अन्य बदमाश फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी हैं। पकड़े गए दोनों बदमाशों पर राजस्थान में कई आपराधिक मुकदमा दर्ज बताए गए हैं। इनसे दो देशी तमंचे, खोखा व जिन्दा कारतूस मिले हैं। जबकि घटना मे प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद कर ली गई है।

Next Post

लोको सहायक लोको पायलट्स ने किया विरोध प्रदर्शन

Thu Jun 4 , 2026
सतना: भारतीय रेलवे के हजारों लोको पायलट और सहायक लोको पायलट राष्ट्रव्यापी ‘मुंडी गरम’ प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन भीषण गर्मी के दौरान बिना एसी वाले लोकोमोटिव केबिनों के अंदर की अत्यधिक गर्मी के खिलाफ है। इसी कड़ी में बुधवार को प्लेट फॉर्म क्रमांक 1 पर रनिंग रूम के […]

You May Like