नयी दिल्ली 30 अगस्त (वार्ता) आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के कालकाजी मंदिर में सेवादार की हत्या पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा “कालकाजी मंदिर में प्रसाद में चुन्नी नहीं देने पर मंदिर के सेवादार की पीट-पीटकर हत्या की गई। कल रात की घटना है। मंदिर के सेवादार की ऐसी निर्मम हत्या ? कैसे हिंदू बन गए हैं हम लोग ?”
उन्होंने कहा “दिल्ली के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं । पुलिस बस राजनैतिक कामों में व्यस्त है । पुलिस बस शरीफ जनता को डराती धमकाती है । चोर गुण्डे गैंगस्टर पुलिस से बिल्कुल नहीं डरते । उन्हें लगता है पैसे से सब कुछ मैनेज हो जाएगा । हम पुलिस कमिश्नर से समय माँग रहे हैं।”
उल्लेखनीय है कि कालकाजी मंदिर में प्रसाद को लेकर विवाद में कुछ युवकों ने मंदिर के एक सेवादार की हत्या कर दी है।
Next Post
बण्डा के बीजरी मे पिता पुत्र की हत्या
Sat Aug 30 , 2025
सागर:सागर जिले के बण्डा थाना अंतर्गत ग्राम बीजरी मे पुराने विवाद पर से डेढ़ दर्जन आरोपियो ने पिता पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमे दोनो की मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपियो के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच मे ले लिया है। बण्डा थाना प्रभारी […]

You May Like
-
12 months ago
एमडी और उसे बनाने के रसायनों के साथ तस्कर को दबोचा
-
9 months ago
दिल्ली के सुल्तानपुरी में युवक की चाकू मारकर हत्या
-
10 months ago
ऑपरेशन ‘क्लीन’ : होटल और हॉट स्पॉट क्षेत्रों में तलाशी
