बण्डा के बीजरी मे पिता पुत्र की हत्या

सागर:सागर जिले के बण्डा थाना अंतर्गत ग्राम बीजरी मे पुराने विवाद पर से डेढ़ दर्जन आरोपियो ने पिता पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमे दोनो की मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपियो के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच मे ले लिया है। बण्डा थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार की रात मे पुराने विवाद पर से बीजरी गांव के ही गोविंद लोधी सहित 18 लोगो ने पिता पुत्र भागीरथ और राम कुमार लोधी पर लाठी, कतरना,,डंडे से घर पर ही जानलेवा हमला कर दिया गया।

हमले मे गंभीर रूप से घायल पिता पुत्र ने अस्पताल पहुंचने के पहले ही दम तोड दिया। सूचना मिलने पर एएसपी डॉक्टर संजीव उईके भी घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्राम मे बड़ी संख्या मे पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आज शनिवार को दोनो शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस आरोपियो की तलाश मे जुट गई है।

Next Post

राजस्थान राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 31 अगस्त से बीकानेर में

Sat Aug 30 , 2025
बीकानेर, 30 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के बीकानेर में राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 31 अगस्त से शुरू होगी। बीकानेर शतरंज संघ के सचिव शैलेश गुप्ता ने शनिवार को बताया कि स्थानीय अग्रवाल चेतना समिति भवन, जयनारायण व्यास काॅलोनी में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर के करीब 400 खिलाडी […]

You May Like