मुड़वारा स्टेशन के पास 18.748 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

कटनी। कोतवाली पुलिस ने मुड़वारा रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई करते हुए हरियाणा निवासी 22 वर्षीय युवक को 18.748 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.85 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 17-18 अगस्त की दरम्यानी रात गश्त के दौरान फुट ओवरब्रिज के पास युवक दो ट्रॉली बैग व एक पिठ्ठू बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस को देखकर वह ट्रॉली बैग छोड़कर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में 18 पैकेटों में गांजा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान योगेश यादव (22), निवासी गदाईपुर, पटौदी, गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने दो ट्रॉली बैग व एक पिठ्ठू बैग भी जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 908/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गांजा कहां से लाया और कहां पहुंचाना था, इसे लेकर पूछताछ जारी है।

Next Post

शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 493 अंक लुढ़का

Tue Aug 18 , 2026
मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम की अवधि समाप्त होने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 493 अंक टूट गया। यह लगातार तीसरा दिन है जब प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स 309.19 अंक […]

You May Like