जनपद पंचायत के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का काम रुका, बिना अनुमति हो रहा था निर्माण

बेगमगंज। नया बस स्टैंड के सामने जनपद पंचायत द्वारा बनाए जा रहे आठ दुकानों के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य प्रशासनिक अनुमति के अभाव में अटक गया है। कलेक्टर के संज्ञान लेने के बाद स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वैध अनुमति मिलने तक निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि यह निर्माण कार्य 15वें वित्त आयोग की कार्ययोजना में वर्ष 2021 से स्वीकृत है, लेकिन इसकी प्रशासकीय स्वीकृति लंबित है। चूंकि निर्माण स्थल नगरपालिका सीमा में आता है, इसलिए नगर पालिका परिषद से भवन निर्माण की सभी आवश्यक अनुमतियां लेना अनिवार्य बताया गया है। इसके बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने जनपद पंचायत सीईओ को नोटिस जारी कर बिना वैध अनुमति निर्माण कराने पर आपत्ति दर्ज की। साथ ही निर्देश दिए गए कि अनुमति मिलने के बाद ही आगे निर्माण कार्य कराया जाए।

Next Post

नीरज चोपड़ा की वापसी में देरी, सचिन यादव रोम में डायमंड लीग में डेब्यू की तैयारी में

Tue May 12 , 2026
रोम, 12 मई (वार्ता) भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव 4 जून को प्रतिष्ठित एथलेटिक्स सीरीज़ के रोम चरण में डायमंड लीग में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। खास बात यह है कि इस मीट की एंट्री लिस्ट में ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा का नाम शामिल नहीं […]

You May Like