पलासिया क्षेत्र में पुलिस की जन-जागरूकता बैठक

इंदौर: पलासिया थाना क्षेत्र के बड़ी ग्वालटोली मोहल्ले में डीसीपी ज़ोन–3 के नेतृत्व में नागरिकों के साथ जन-जागरूकता बैठक आयोजित की गई. बैठक में एसीपी तुषार सिंह और थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक सुरेन्द्र रघुवंशी भी मौजूद रहे.बैठक में यातायात नियमों के पालन, नशे के खिलाफ अभियान, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और कानून संबंधी जानकारियों पर नागरिकों को जागरूक किया.

पुलिस अधिकारियों ने अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. साइबर ठगी से बचाव को लेकर फर्जी कॉल, ओटीपी और लिंक साझा न करने की सलाह दी गई तथा 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने की जानकारी दी गई. बैठक में नागरिकों ने पुलिस की पहल की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा जताया.

Next Post

रिंग रोड पर हुड़दंग मचाने वाले पांच युवक पकड़े गए

Sat Jan 31 , 2026
इंदौर:शहर की सड़कों पर स्टंटबाजी और रश ड्राइविंग कर आमजन की जान खतरे में डालने वालों पर इंदौर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. “ऑपरेशन क्लीन स्ट्रीट” के तहत आजाद नगर थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर देर रात हुड़दंग मचाने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि थार, […]

You May Like

Play sound