रिंग रोड पर हुड़दंग मचाने वाले पांच युवक पकड़े गए

इंदौर:शहर की सड़कों पर स्टंटबाजी और रश ड्राइविंग कर आमजन की जान खतरे में डालने वालों पर इंदौर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. “ऑपरेशन क्लीन स्ट्रीट” के तहत आजाद नगर थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर देर रात हुड़दंग मचाने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि थार, स्कॉर्पियो और अर्टिगा सहित तीन लग्जरी वाहन जब्त किए हैं.डीसीपी जोन 1 कृष्ण लालचंदानी के निर्देश पर यह कार्रवाई देर रात की गई.

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते हुए स्टंट कर रहे हैं. इस पर आजाद नगर पुलिस की गश्ती टीम ने घेराबंदी कर युवकों को मौके पर दबोच लिया. पुलिस ने जिन वाहनों को जब्त किया है, उनमें स्कॉर्पियो जीजे 20 सीबी 2621, थार एमपी 09 एडब्ल्यू 2462 और अर्टिगा जीजे 20 एएच9307 शामिल हैं.

पकड़े गए युवकों में हिमांशु मालवीय उम्र 20 निवासी नगिन नगर एयरपोर्ट रोड, मयंक उम्र 20 साल निवासी खंडवा, मनीष सैनी उम्र 19 निवासी भोलाराम उस्ताद मार्ग, मयंक उम्र 22 निवासी सर्वानंद नगर और 20 वर्षीय चित्रेश मंडलोई निवासी अंबिकापुरी शामिल हैं. पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है, डीसीपी का कहना है कि सड़कें स्टंट के लिए नहीं, सुरक्षित यातायात के लिए हैं और नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्ती जारी रहेगी.

Next Post

जमुनिया गांव में तेंदुए का आतंक, गाय पर हमला; ग्रामीणों में दहशत

Sat Jan 31 , 2026
सलामतपुर: रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत जमुनिया गांव में शुक्रवार की रात तेंदुए ने एक बार फिर आतंक मचा दिया। देर रात घर के पास बंधी एक गाय पर तेंदुए ने हमला कर दिया। गाय की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ गाय […]

You May Like

मनोरंजन