36 लीटर डीजल पकड़ाया 

जबलपुर। बरगी पुलिस ने शुक्रवार सुबह ग्राम मानेगांव में घेराबंदी कर डीजल के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 36 लीटर डीजल जप्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि ग्राम मानेगांव में मेन रोड किनारे नर्सिंग कॉलेज की बाउण्ड्री के बाजू से बने टपरा के पास केन में डीजल रख बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहे सुनील नामदेव 22 वर्ष निवासी दुर्गा मंच के पास मानेगांव को पकड़ा जिसके कब्जे से दोनों कैन में कुल 36 लीटर ज्वलनशील पदार्थ डीजल भरा मिला। उक्त डीजल के संबध पूछताछ करने पर ट्रक चालकों से कम कीमत में डीजल क्रय कर ज्यादा कीमत में डीजल विक्रय कर अवैध लाभ अर्जित करना बताया।

Next Post

भीषण गर्मी में चोरी हो गया पानी का टैंकर

Fri Apr 25 , 2025
ग्वालियर। चंबल अंचल में भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है। इसी बीच ग्वालियर में टैंकर चोरी का मामला सामने आया है। पानी की किल्लत के चलते एक चोर ने पानी से भरा टैंकर ही चुरा लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन पुलिस चोर को नहीं पकड़ […]

You May Like