भीषण गर्मी में चोरी हो गया पानी का टैंकर

ग्वालियर। चंबल अंचल में भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है। इसी बीच ग्वालियर में टैंकर चोरी का मामला सामने आया है। पानी की किल्लत के चलते एक चोर ने पानी से भरा टैंकर ही चुरा लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन पुलिस चोर को नहीं पकड़ पा रही है। अहम बात यह है कि टैंकर मालिक ने पुलिस के साथ मिलकर 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तब जाकर चोरी का खुलासा हुआ।मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम का है। यहां पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ टैंकर चोरी का मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुटी है, लेकिन चोर को नहीं पकड़ पाई है। भीषण गर्मी के दौर में शताब्दी पुरम इलाके में पानी की किल्लत है। यहां एक दिन छोड़कर लोगों को टैंकर से बड़ी मुश्किल में पानी मिल पाता है। शताब्दीपुरम इलाके में पवन शुक्ला के यहां मकान का निर्माण हो रहा था और पानी की सप्लाई टैंकर से की जा रही थी। पवन शुक्ला के मकान के बाहर पानी से भरा टैंकर रखा था। देर रात मुंह पर कपड़ा बांधकर चोर ट्रैक्टर लेकर आया और ट्रैक्टर के सहारे पानी से भरे टैंकर को लेकर मौके से फरार हो गया। टैंकर मलिक को जब इसकी सूचना लगी तो मालिक मौके पर पहुंचा। पुलिस को घटना के बारे में बताया। घटना के बाद टैंकर मलिक ने पुलिस के साथ मिलकर आसपास के 50 से अधिक सीसीटीवी खंगाले। इस दौरान चोर मालनपुर की ओर ट्रैक्टर से टैंकर ले जाते हुए दिखाई दिया है।

Next Post

खरगे-राहुल-प्रियंका ने इसरो के पूर्व अध्यक्ष कस्तूरीरंगन के निधन पर जताया शोक

Fri Apr 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो)के पूर्व अध्यक्ष पद्म विभूषण डॉ. के कस्तूरीरंगन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री खरगे ने कहा,”इसरो को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने […]

You May Like