इंदौर: निगम आयुक्त और आईडीए सीईओ ने आज योजना 136 का संयुक्त दौरा किया. दौरे के दौरान आईडीए के एक खाली प्लॉट पर प्री कास्ट बाउंड्री वॉल बनाने के आईडीए अधिकारियों को निर्देश दिए. एमआर 11 सड़क निर्माण में अमृत योजना से सिवरेज लाइन डालने के निगम अधिकारियों को आदेश दिए.
आज निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव और आईडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े ने निगम तथा आईडीए अधिकारियों के साथ योजना 136 का निरीक्षण किया. आईडीए के खाली प्लाटों पर कचरा फेंका जा रहा है. इसको लेकर आईडीए अधिकारियों को खाली प्लॉट पर प्री कास्ट से बाउंड्री वॉल बनाने के निर्देश दिए.
