प्लॉट विवाद में चली गोलियां, बीच-बचाव कर रहा युवक घायल

भिंड: रौन थाना क्षेत्र में प्लॉट निर्माण को लेकर हुए विवाद के दौरान चली गोली एक युवक को लग गई। घायल युवक को भिंड जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कस्बा निवासी ऋषभ जैन ने हाल ही में एक प्लॉट खरीदा था, जहां निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण स्थल पर मिंकू राजावत पहुंचा और प्लॉट खरीदने को लेकर विवाद करने लगा।

देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। बताया गया है कि विवाद के दौरान मिंकू राजावत ने अवैध हथियार निकालकर उसमें कारतूस लोड कर लिया। इसी दौरान काशीपुरा निवासी विनय यादव वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत कराने का प्रयास किया। तभी आरोपी ने अचानक फायर कर दिया। गोली विनय यादव बेटे के पैर की पिंडली में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Next Post

दमोह से हटाए गए एसपी श्रुतकीर्ति ने ग्वालियर में संभाला सेनानी का पदभार

Tue May 19 , 2026
ग्वालियर: राज्य शासन द्वारा हाल ही में किए गए पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश के तहत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने ग्वालियर पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है। उन्हें ग्वालियर स्थित 13वीं वाहिनी (एसएएफ) की कमान सौंपी गई है।​नवनियुक्त सेनानी श्रुतकीर्ति सोमवंशी इससे पहले दमोह जिले में पुलिस […]

You May Like