भाजपा की संगठनात्मक बैठक में कार्यक्रमों की बनी रणनीति

ग्वालियर। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं स्थापना दिवस को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए रणनीति तैयार की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं श्योपुर जिला प्रभारी कमल माखीजानी, भाजपा के वरिष्ठ नेता विर्जेंद्र सिंह जादोन एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौर उपस्थित रहे। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने की एवं उन्होंने स्वागत भाषण के माध्यम से सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री नवीन कुशवाह द्वारा किया गया, जबकि अंत में आभार व्यक्त मनोज राठौर ने किया।

इस अवसर पर मंडल के सभी वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Next Post

बरकतउल्ला विवि के कुलगुरु व कुलसचिव से जवाब तलब, वेतन बंद किये जाने का मामला

Sat Apr 4 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से पूछा है कि याचिकाकर्ता का मामला लंबित है तो वेतन देना क्यों बंद कर दिया गया। जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने विवि के कुलगुरु व कुलसचिव को इस संबंध में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले पर अगली सुनवाई 6 […]

You May Like

मनोरंजन