
जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत शारदा चौक स्थित एक होटल में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी ने होटल परिसर में हाई-वोल्टेज हंगामा मचाया। जानकारी के अनुसार, महिला को पति की हरकतों पर शक था। उसे शुक्रवार को जानकारी मिली कि उसका पति शारदा चौक के एक होटल में किसी अन्य महिला के साथ रुका हुआ है। सूचना मिलते ही पत्नी बिना देर किए सीधे होटल पहुंच गई थी। पति दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालात में था।
