सिंगरौली : विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत पं. दीनदयाल प्रशिक्षण वर्ग एवं भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के तहत ग्राम पंचायतों मझिगवां-2, जुड़वार, बोड़ी, बूढ़ाडांड में गांव चलो बस्ती चलो अभियान विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क एवं संवाद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वामित्र पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिखाए गए अंत्योदय के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है, जिसमें अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान एवं विकास पर केंद्रित योजनाएं संचालित हैं।
प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से कोई पात्र व्यक्ति बंचित ना रहे यह हम सब की जिम्मेदारी है। वहीं नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि नारी सशक्त होगी तभी देश मजबूत होगा, हमारी सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था में पूर्व से ही 50 प्रतिशत स्थान आरक्षित किया है, अब हमारी पार्टी ने लोकसभा एवं विधानसभाओं में भी महिलाओं की भागीदारी एवं उनकी सशक्त उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने के लिए ऐतिहाशिक कार्य करने जा रही है, जिससे सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर रमेश द्विवेदी मण्डल अध्यक्ष, कमलेंद्र चतुर्वेदी, परशुराम तिवारी, मनिक राम पनिका, मंगलदीन बैस, बेचूलाल प्रजापति, सुखदेव सिंह बीईओ, संतोष कोल एसडीओ, राजेंद्र द्विवेदी बीपीओ, सीपी प्रजापति, नंदलाल सिंह, जगवासिया बैगा सरपंच बोंडी सहित अन्य मौजूद रहे।
