कार की टक्कर से तीन घायल

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत बरगी के पास एनएच 30 रोड पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक सोमवार को कृष्ण कुमार सेन 40 वर्ष निवासी काली मंदिर के पास गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि अपने दोस्त विवेक मिश्रा एवं संजय पटेल के साथ विवेक की मोटर सायकिल से कटनी गये थे.

जहॉ से मोटर सायकिल से वापस आते समय सिहोरा स्थित ग्राम बरगी के पास एनएच 30 रोड पर पीछे से आ रही कार एमपी 20 बीए 5497 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये हमारी मोटर सायकिल में टक्कर मार दी जिससे तीनों मोटर सायकिल सहित गिर पडे तीनों को हाथ पैरो में चोटे आ गयी , विवेक एवं संजय को चोटे अधिक होने से जबलपुर भिजवाया है।

Next Post

मध्य फिलीपींस में लैंडफिल ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई

Tue Jan 13 , 2026
मनीला, 13 जनवरी (वार्ता) फिलीपींस के मध्य शहर सेबू में एक विशाल मलबा ढेर (लैंडफिल) ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जबकि बचावकर्मी मंगलवार को लापता अन्य 25 श्रमिकों की तलाश कर रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सेबू शहर […]

You May Like