बड़वानी की स्नेहा दाऊदे ने बढ़ाया देश का मान एशिया कप हॉकी में जीता कांस्य पदक

बड़वानी। जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए बड़वानी जिले की प्रतिभावान खिलाड़ी कुमारी स्नेहा दाऊदे ने कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के हॉकी फीडर सेंटर की इस होनहार खिलाड़ी की ऐतिहासिक सफलता पर संपूर्ण बड़वानी जिले में गौरव और हर्ष का माहौल है। स्नेहा की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा बड़वानी नगर की समस्त जनता ने उन्हें हृदय से बधाई दी है और उनके इस शानदार खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

Next Post

मारपीट कर हत्या के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Sun Jun 7 , 2026
सीधी। मारपीट कर हत्या के मामले में 3 आरोपियों को थाना बहरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बहरी पुलिस द्वारा हत्या के एक गंभीर […]

You May Like