ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी करने वाली महिला पुलिस आरक्षक अंजू जैसवाल निलंबित

सीधी। एक्सीलेंस स्कूल सीधी ग्राउंड में दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को भजन गायिका शाहनवाज अख्तर के चल रहे कार्यक्रम में ड्यूटी में तैनात महिला पुलिस आरक्षक अंजू जायसवाल द्वारा ब्राम्हणों पर अभद्र टिप्पणी के मामले में पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्यक्रम में महिला आरक्षक अंजु जयसवाल ड्यूटी पर तैनात थी। उसी कार्यक्रम में एक ब्राह्मण शख्स पर उन्होंने अमर्यादित अशोभनीय टिप्पणी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वीडियो को संज्ञान लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सीधी के जिला अध्यक्ष पंडित राकेश दुबे एवं पंडित शत्रुघ्न पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक सीधी के नाम डीएसपी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के तहत वीडियो को संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक सीधी ने अंजु जयसवाल पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए। निलंबित कर पुलिस लाइन सीधी में अटैच कर दिया गया है।

Next Post

योगाभ्यास द्वारा बताए योग के फायदे, 5 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

Sun Oct 26 , 2025
नरसिंहगढ़। नगर में रविवार से पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ हुआ. पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में कृष्ण कुंज संजय नगर नरसिंहगढ़ में योग शिविर का आयोजन 26 से 30 अक्टूबर तक रहेगा. शिविर का शुभारंभ विधायक मोहन शर्मा ने पूजा अर्चना कर किया. उन्होंने कहा कि सभी […]

You May Like