पुलकित सम्राट की ‘ग्लोरी’ का दमदार टीज़र रिलीज

मुंबई, 07 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट की वेब सीरीज़ ‘ग्लोरी’ का टीज़र रिलीज हो गया है। अपने पिछले किरदारों से अलग ‘ग्लोरी’ में पहली बार बॉक्सर के रूप में, नज़र आ रहे पुलकित सम्राट ने अपने ऑन-स्क्रीन इमेज में एक बड़ा बदलाव किया है।अपने रोमांटिक और कॉमिक किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले पुलकित इस बार एक जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन के साथ सामने आए हैं। टीज़र में दर्शकों को उनकी ज़बरदस्त फिजीक के साथ सख्त ट्रेनिंग, इमोशनल पलों और दमदार बॉक्सिंग सीक्वेंसेज़ की झलक देखने को मिली है, जो संघर्ष, जज़्बे और खुद को साबित करने की कहानी की ओर इशारा करती है। पुलकित सम्राट ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे ‘ग्लोरी’ की दुनिया की सच्चाई ने खींचा, जो कठिन और बेरहम है, लेकिन यही इसे खूबसूरत भी बनाती है।

दरअसल यहां हर जीत मायने रखती है और हर कदम ज़रूरी है। रवि रिएक्ट नहीं करता, वो सब कुछ अपने अंदर समेटता है। वो बाहर से शांत है, लेकिन अंदर आग है उसके और उसका यही संतुलन, उसकी असली ताकत है। इस किरदार को निभाते हुए मुझे एहसास हुआ कि ग्रेटनेस बार-बार उठकर खड़े होने में है, फिर चाहे कितना भी दर्द क्यों न हो इसलिए चैंपियन वही बनते हैं, जो हर मुश्किल से गुजरते हैं। फिलहाल इस सफर के लिए आभारी हूं और ये तो बस एक झलक है।” मोहित शाह और करण अंशुमान द्वारा निर्मित और करण अंशुमान के निर्देशन में बनी सीरीज़ ‘ग्लोरी’ में पुलकित सम्राट के साथ दिव्येंदु शर्मा और सुविंदर विकी भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज एक मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Next Post

सरई में नाली निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा, मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue Apr 7 , 2026
सरई। नगर परिषद क्षेत्र में रेलवे स्टेशन रोड पर चल रहे नाली निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माण स्थल पर गिट्टी मिक्सिंग करने वाली पियूरी मशीन अचानक अनियंत्रित होकर सरई निवासी राजेश मिश्रा के ऊपर चढ़ गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो […]

You May Like