सरई में नाली निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा, मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत

सरई। नगर परिषद क्षेत्र में रेलवे स्टेशन रोड पर चल रहे नाली निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माण स्थल पर गिट्टी मिक्सिंग करने वाली पियूरी मशीन अचानक अनियंत्रित होकर सरई निवासी राजेश मिश्रा के ऊपर चढ़ गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजेश मिश्रा को तत्काल इलाज के लिए बैढ़न ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है और लोगों में शोक का माहौल है। वहीं, हादसे को लेकर जिम्मेदारी तय करने की मांग भी उठने लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

Next Post

असली हेल्दी लाइफ़ का मतलब सिर्फ़ शारीरिक स्वास्थ्य नहीं बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन भी है

Tue Apr 7 , 2026
मुंबई, 07 अप्रैल (वार्ता) वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर सोनी सब के शो ‘यादें’ की स्टारकास्ट ने बताया कि असली हेल्दी लाइफ़ का मतलब सिर्फ़ शारीरिक स्वास्थ्य नहीं बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन भी है। शो यादें सिर्फ मेडिकल ड्रामा नहीं बल्कि उससे कहीं आगे बढ़कर रिश्तों और ज़िंदगी […]

You May Like