चुनावी रंजिश: सरपंच और परिवार पर जानलेवा हमला, छह घायल

रीवा। मऊगंज जिले की नाउनकला पंचायत में सोमवार रात सरपंच प्रभुनाथ साकेत और उनके परिवार पर चुनावी रंजिश को लेकर हमला कर दिया गया. यह हमला रात लगभग 11:30 बजे हुआ, जिसमें सरपंच समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्रभुनाथ साकेत ने बताया कि यह हमला पंचायत चुनाव में हारने वाले उनके प्रतिद्वंद्वी जयलाल साकेत ने चुनावी रंजिश को लेकर किया है. जयलाल साकेत अपने आधा दर्जन साथियों के साथ सरपंच के घर पर हमला करने आया था. हमलावरों के पास तेज हथियार, लाठी और डंडे थे. हमले में सरपंच के बेटे रमेश कुमार साकेत, गणेश साकेत, इंद्र साकेत, बहू शकुंतला साकेत और नातिन कुसुम साकेत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी को प्राथमिक इलाज के बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पीडि़तों ने कहा कि हमलावरों ने सिर्फ हमला ही नहीं किया, बल्कि घर में जाकर सरकारी कागजात भी खराब किए और कुछ जरूरी कागज अपने साथ ले गए. सरपंच प्रभुनाथ ने बताया कि पहले भी उन्होंने जयलाल साकेत और उसके साथियों की धमकियों की शिकायत थाने में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब इस घटना के बाद पुलिस ने थाने में मामला दर्ज किया है. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश कर रही है.

Next Post

प्रधान न्यायाधीश ने किया मीडिएशन शिविर का शुभारंभ

Mon May 19 , 2025
रीवा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश मोहन प्रधान ने ईको पार्क रिसॉर्ट में आयोजित पाँच दिवसीय मीडिएशन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मीडिएशन के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण होने पर न्यायालय में लंबित मुकदमों की संख्या घटती है. आपसी सहमति और सुलह […]

You May Like