रीवा में हथियार सप्लायरों का निकला जुलूस : कोर्ट से रिमांड लेगी पुलिस, मुख्य सप्लायर सहित पूरे नेटवर्क का लगाएगी पता

 

रीवा,  रीवा में अवैध हथियारों की बड़ी खेप के साथ पकडे गए आरोपियों का पुलिस नें आज जुलूस निकाला है और कोर्ट तक पैदल मार्च कराया।

बताया जा रहा है कि पुलिस इन हथियार सप्लायरों की कोर्ट से रिमांड लेकर मुख्य सप्लायर सहित पूरे नेटवर्क का पता लगाएगी।

पुलिस फिलहाल अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने पकडे गए आरोपियों को हथियारों की डिलेवरी दी थी।

गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही रीवा आईजी गौरव राजपूत के इनपुट पर एसपी गुरूकरण सिंह द्वारा गठित टीम नें अवैध हथियारों की बडी खेप के साथ रीवा के ही रहने वाले दो सप्लायरों को गिरफतार किया था।

पुलिस नें चोरहटा के समीप धेराबंदी कर रोशन गुप्ता और मंजर अंसारी नाम के सप्लायरों के कब्जे से 8 नग चमचमाती हुई पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित करीब 15 नग मैगजीन बरामद किया था।

पुलिस की शुरूआती जांच में हथियारों की यह खेप मध्यप्रदेश के धार जिले से लाना बताया गया था, जिसे आरोपी बस के जरिए रीवा लेकर पहुंचे थे।

हालाकि इतनी बडी संख्या में हथियारों की खेप लाने के पीछे आरोपियों का क्या मंसूबा था यह साफ नहीं हो सका है।

पूंछताछ में आरोपियों ने हथियार बिक्री करने के इरादे से लाना बताया है।

फिलहाल आरेापियों से पुलिस के साथ साथ एटीएस व आईबी की टीमो नें भी पूंछताछ की है और आज दोनों आरोपियों को जुलूस की शक्ल में कोर्ट तक पैदल ले जाया गया है, जहां कोर्ट में पेश कर रिमांड में लेकर मुख्य सप्लायर के साथ साथ हथियार सप्लाई से जुडे पूरे नेटवर्क का पता लगाया जाएगा।

Next Post

घायल छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल के नेतृत्व में पीएम आवास के बाहर डटा विपक्ष

Tue Jul 21 , 2026
प्रवेश कुमार मिश्र नई दिल्ली। सड़क से शुरू हुआ छात्र आंदोलन कराहते घायलों के साथ अस्पताल की दीवारों से उपजी आक्रोश की चिंगारी के साथ देखते ही देखते नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ देश के सबसे सुरक्षित और रसूखदार राजनीतिक गलियारे तक फैल गया है. इतना ही नहीं इस […]

You May Like