मुंबई, 15 मार्च (वार्ता) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) ने शनिवार को 2024-25 सत्र के लिये प्लेऑफ की तारीखों की घोषणा कर दी।
प्रतियोगिता का लीग चरण 12 मार्च को समाप्त होगा। नॉकआउट 29 और 30 मार्च को खेले जाएंगे, इसके बाद 2-3 और 6-7 अप्रैल को सेमीफाइनल होंगे। 2024-25 सीजन का बहुप्रतीक्षित फाइनल 12 अप्रैल को खेला जाएगा।
मोहन बागान एसजी ने लगातार दूसरे सीजन के लिए लीग शील्ड जीतकर इतिहास रच दिया है और ऐसा करने वाली प्रतियोगिता की पहली टीम बन गई।
मोहन बागान एसजी के साथ, एफसी गोवा (दूसरा), बेंगलुरु एफसी (तीसरा), नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी (चौथा), जमशेदपुर एफसी (पांचवां) और मुंबई सिटी एफसी (छठा) ने प्लेऑफ प्रवेश कर लिया है। प्लेऑफ में, तीसरे से छठे स्थान पर रहने वाली टीमें मोहन बागान एसजी और एफसी गोवा के प्रतिद्वंद्वियों को निर्धारित करने के लिए दो सिंगल-लेग नॉकआउट मैचों में भिड़ेंगी, जो सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। सेमीफाइनल होम और अवे प्रारूप में खेले जाएंगे, जिसमें दोनों लीग के विजेता 12 अप्रैल को लीग तालिका में उच्च रैंक वाली टीम के घर पर फाइनल खेलेंगे।
प्लेऑफ शेड्यूल:
29 मार्च: नॉकआउट 1 – बेंगलुरु एफसी (घरेलू) बनाम मुंबई सिटी एफसी
30 मार्च: नॉकआउट 2 – नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी (घरेलू) बनाम जमशेदपुर एफसी
2 अप्रैल: सेमीफाइनल 1 (पहला चरण) – नॉकआउट 1 का विजेता (घरेलू) बनाम एफसी गोवा
3 अप्रैल: सेमीफाइनल 2 (पहला चरण) – नॉकआउट 2 का विजेता (घरेलू) बनाम मोहन बागान एसजी
6 अप्रैल: सेमीफाइनल 1 (दूसरा चरण) – एफसी गोवा (घरेलू) बनाम नॉकआउट 1 का विजेता
7 अप्रैल: सेमीफाइनल 2 (दूसरा चरण) – मोहन बागान एसजी (घरेलू) बनाम नॉकआउट 2 का विजेता
12 अप्रैल: फाइनल – सेमीफाइनल 1 का विजेता बनाम सेमीफाइनल 2 का विजेता।
