श्याम लाल कॉलेज ने सेंट स्टीफंस को 13-1 से रौंदा

नयी दिल्ली, 18 मार्च (वार्ता) पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट के दूसरे दिन पुरुष वर्ग में श्याम लाल कॉलेज ने सेंट स्टीफंस कॉलेज को एकतरफा मुकाबले में 13-1 से करारी शिकस्त दी।

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के मैदान पर श्याम लाल कॉलेज के अतुल चौधरी ने 5, प्रत्युष सिंह जग्गी ने 3, मनमोहन, अभिषेक, हर्ष, पंकज और आकाश ने एक-एक गोल किया। पराजित टीम के लिए एकमात्र गोल विशाल ने किया। श्याम लाल कॉलेज के अतुल चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। सेंट स्टीफंस कॉलेज की यह लगातार दूसरी बड़ी हार है।

हंसराज कॉलेज और इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान (आईजीआईपीईएसएस) के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। हंसराज कॉलेज के गुरशीष को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

महिला वर्ग में दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज को 2-1से मात दी। दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना की

संगीता यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

Next Post

पूर्व मंत्री को धमकाने वाला हो गिरफ्तार वरना होगा आंदोलन

Wed Mar 18 , 2026
जबलपुर : गोरखपुर थाना अंतर्गत गुप्तेश्वर मदनमहल निवासी पूर्व मंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी का पुलिस अब तक सुराग नहीं सुराग जुट पाई है जिससे आक्रोशित पूर्व मंत्री ने अपने समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग […]

You May Like

मनोरंजन