कॉम्बिंग गश्त में 263 वारंटी पकड़ाए

जबलपुर:शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की। इस दौरान कई वर्षों से फरार 131 गैर म्यादी वारिटयों एवं 77 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए एवं 55 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कॉम्बिग गश्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे.

अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे। अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने कॉम्बिंग गश्त बीती रात्रि एएसपी शहर आयुष गुप्ता एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, एएसपी यातायात सुश्री अंजना तिवारी के मार्ग निर्देशन में कराई। इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।

Next Post

सफर के दौरान महिला का सोने का हार और मंगलसूत्र चोरी

Mon Apr 27 , 2026
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत छोटी लाइन फाटक में शादी समारोह से लौट रही एक महिला के हैंडबैग से अज्ञात बदमाश ने सोने का रानी हार तीन तोला और मंगलसूत्र से भरा पर्स पार कर दिया। वारदात उस वक्त हुई जब पीडि़ता बस के जरिए सफर कर रही थी। पुलिस ने […]

You May Like