शादी का वादा कर महिला से बनाए संबंध, बाद में मुकर गया, पुलिस ने दर्ज किया केस

इंदौर: कनाड़िया थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय महिला ने एक युवक पर शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. महिला के मुताबिक आरोपी ने पहचान बढ़ाने के बाद शादी का भरोसा दिया और इसी आधार पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. बाद में जब उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा और अंत में शादी से इनकार कर दिया. शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

पीड़िता की पहचान आरोपी रितेश पिता राजाराम गुर्जर निवासी नागझिरी, बड़वाह, जिला खरगोन से हुई थी. महिला ने शिकायत में बताया कि परिचय के दौरान आरोपी ने उससे शादी करने की बात कही. इसके बाद वह उसके संपर्क में रहा और शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. महिला का आरोप है कि बाद में उसने रितेश से शादी करने के लिए कहा तो वह बहाने बनाने लगा.

लगातार दबाव बनाने पर उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद महिला ने कनाड़िया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. मामले में थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, मामले की जांच की जा रही है. आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है. महिला के बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर खेल जगत के दिग्गजों ने दी शानदार बधाइयां, पीटी उषा से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना

Thu Sep 17 , 2026
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं, और इस खास अवसर पर देश के खेल जगत की तमाम दिग्गज हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा, भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर […]

You May Like

मनोरंजन