युवक की संदिग्ध मौत के बाद भडक़ा आक्रोश, चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम

जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत राजीव गांधी नगर में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मेें सोमवार सुबह मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया। दोपहर में पीएम बाद जब शव मृतक के घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई और आक्रोश भडक़ गया। परिजनों ने बल्देवबाग चौक पर शव रखकर प्रदर्शन किया। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद शव यात्रा अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुई।

ढाई घंटे जाम, लगी वाहनों की कतारें

बल्देवबाग में परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। जिसके चलते करीब ढाई घंटे तक चौराहा जाम से जूझता रहा। वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस अक्रोशितजनों को समझाइश देती रही लेकिन वे गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। हालांकि बाद में अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर प्रदर्शन समाप्त हुआ।

रात में मारपीट, परिजनों ने सुलाया, सुबह नहीं उठा

जानकारी के मुताबिक चेरीताल राजीव गांधी नगर निवासी अंकित ठाकुर उर्फ चीना रविवार 11 बजे घर में था, तभी मोहल्ले मेेंं रहने वाले युवक पहुंचे और अंकित की बेरहमी से पिटाई। परिजनोंं ने बीच बचाव किया। इसके बाद अंकित को परिजनों ने सुला दिया था। सोमवार सुबह जब परिजन उठे। अंकित को चाय देने मां गई तो अंकित नहीं उठा, उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

25 दिसम्बर को मारे थे चाकू

सौरभ और उसके साथी का अंकित के साथ पुराना विवाद चल रहा था। 25 दिसम्बर को अंकित पर चाकू से हमला किया गया था। इसके बाद उसे नाले में ढकेल दिया गया था। हमले में अंकित की जान बाल बाल बच गई थी लेकिन आरोपियों ने पुन: उस पर वार किया और उसकी जान चली गई।

दरवाजा तोडक़र घुसे, बेटे का गला दबाया, पीटा

मृतक की मां राजकुमारी ठाकुर ने रोते बिलखते हुए बताया कि बेटा कैटरिंग और हलवाई का काम करता था। अंजू ठाकुर, सौरभ, यश रात मेें घर का दरवाजा तोडक़र घुसे और बेटे का गला पकड़ लिया। मारपीट कर नाक में चोट पहुंचाई। सुबह देखे तो बेटे की मौत हो गई थी।

पीएम के बाद होगी आगे की कार्रवाई

टीआई मानस द्विवेदी ने बताया कि रात में कुछ लडक़ों से मृतक की हाथापाई हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे सुला दिया था सुबह वह मृत अवस्था में मिला है, जांच चल रही है एक दो लोगों के नाम बताये है जांच मेंं है पीएम रिपोर्ट में जो भी तथ्य आते है आगे की काकर्रवाई होगी।

Next Post

अस्पताल भूला जन्म प्रमाण पत्र में सील लगाना, अब बच्चों के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे

Mon Dec 8 , 2025
सलामतपुर। दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। अस्पताल द्वारा जारी किए गए बच्चों के जन्म प्रमाण पत्रों में हुई गलतियां अब ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रही हैं। इन त्रुटियों के चलते कई बच्चों के आधार कार्ड नहीं बन […]

You May Like