
सिंगरौली । देवसर के बरगवां क्षेत्र से मरीजो को घर पहुंचा कर वापस आ रही एक एम्बुलेंस 108 वाहन आज सोमवार की सुबह बैढ़न के कचनी मुख्य मार्ग बिजली के खम्भे से टकरा गई। हालांकि इसमें किसी भी प्रकार की जनहानि नही हुई है, लेकिन चालक की लापरवाही बताई जा रही है, चालक को अचानक झपकी आ गई थी।
जानकारी के अनुसार बीएलएस 108 एम्बुलेंस बरगवां क्रमांक सीजी 04 एमडब्ल्यू 1239 मरीजो को पायलट अजय बैस, ईएमटी अरविन्द बैस घर छोड़कर वापस सोमवार की अल सुबह बैढ़न आ रहे थे कि अचानक को झपकी आ गई और सड़क किनारे बिजली के खम्भे से एम्बुलेंस वाहन टकरा गई। हालांकि गनिमत रही कि इसमें मरीज नही थे, केवल चालक और ईएमटी मौजूद रहे। घटना के बाद से पायलट एवं ईएमटी का मोबाइल बंद है।
