रिजल्ट का झटका नहीं सह पाई छात्रा, जहर खाकर दी जान

इंदौर:गांधीनगर थाना क्षेत्र रहने वाली एक 18 वर्षीय छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया. 12 वीं के परीक्षा परिणाम के बाद छात्रा ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया.पुलिस के अनुसार खुशी मौर्य पिता आलोक मौर्य, हाल निवासी गांधीनगर, हाल ही में घोषित हुए 12वीं के रिजल्ट में तीन विषयों में असफल रही थी. इस बात से वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रही थी.

परिजनों ने बताया कि खुशी एक निजी स्कूल की छात्रा थी. रिजल्ट आने के बाद से वह लगातार तनाव में रहने लगी थी, उसे समझाने और हिम्मत देने की कोशिश की, लेकिन वह इस सदमे से उबर नहीं पाई. परिवार में पिता के अलावा एक छोटा भाई है, जबकि पिता जीविकोपार्जन के लिए स्क्रैप का काम करते हैं. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है.

Next Post

कचरा गाड़ी निकालने के विवाद में तलवार डंडों से किया हमला

Fri Apr 17 , 2026
इंदौर: हातोद थाना क्षेत्र के बडी कलमेर गांव में मामूली बात को लेकर विवाद हिंसक हो गया. आरोपियों ने फरियादी पर तलवार और डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया. पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज आरोपी की तलाश शुरु की.पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय फरियादी […]

You May Like