इंदौर: महिला पुलिस ने दहेज की मांग और प्रताड़ना के मामले में पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. फरियादी राधा बडसरे निवासी बेम्बे योजना स्कीम नंबर 140 रिंग रोड इंदौर ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति और ससुराल पक्ष द्वारा उससे दहेज की मांग की जाती रही और इसी को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.
शिकायत के आधार पर महिला थाने में पुलिस ने बीएनएस एवं दहेज अधिनियम के तहत पति प्रविण बडसरे, सास अनिता बडसरे और ससुर जसवंत बडसरे निवासी भैरव कॉलोनी सनावद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
