भोपाल: राजधानी में वार्ड 60 ऋषिपुरम फेस 1 अवधपुरी बरखेड़ा क्षेत्र प्रगति नगर में दो दिन पहले हुए बारिश के पानी ने रास्ते सराबोर कर दिए. यहां के रास्तों में इतना ज्यादा पानी भरा हुआ है कि कुछ लोगों दरवाजे तक पहुंच गया, पानी की वजह से वहां के स्कूली बच्चों के साथ ही बुजुर्गों को निकलने में परेशानी हो रही है.
सडक़ें नहीं अब बचे हैं गड्डे
प्रगति नगर में बहुत पहले सडक़ बनाई गई थी. वह अब पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं. अब सडक़ नजर ही नहीं आती. बचे हैं तो सिर्फ उसके गड्डे. जिन पर बारिश के समय निकलना ही मुश्किल है.
कॉलोनी में नहीं बनी है नाली
प्रगति नगर को बसे हुए लगभग 10 वर्ष हो गये लेकिन यहां पर आज तक नाली का निर्माण नहीं किया गया. यहां के रास्ते पर बारिश में पानी भर जाता है. नाली बन जाने के बाद ही जनता को राहत मिलेगी. कब तक यहां की नाली का निर्माण होगा जनता इंतजार कर रही है.
इनका कहना है
मेरे आने के बाद प्रगति नगर में काफी सडक़ का निर्माण कराया गया है कुछ रह गई हैं बजट आने के बाद उनको भी करवा दिया जाएगा.शक्ति राव, पार्षद, वार्ड 60 नगर निगम भोपाल
