नियामी हवाई अड्डे पर हमला , नाइजर के सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 20 हमलावर ढेर

नियामी, 29 जनवरी (वार्ता) दक्षिण अफ्रीकी देश नाइजर के रक्षा-सुरक्षा बल (एफडीएस) ने राजधानी नियामी के डियोरी हमानी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को हुए हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में कम से कम 20 हमलावरों को मार गिराया और 11 अन्य को गिरफ्तार कर लिया।

नाइजर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों के पास से भारी मात्रा में युद्ध सामग्री और उनके द्वारा इस्तेमाल की गई कई मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

मंत्रालय के अनुसार यह हमला बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को हुआ, जब ‘भाड़े के सैनिकों’ (मर्सनरी) के एक समूह ने हवाई अड्डे के पास स्थित एयर बेस 101 को निशाना बनाया। मोटरसाइकिल पर सवार ये हमलावर बिना हेडलाइट जलाए वहां पहुंचे थे।

मंत्रालय ने बताया कि 30 मिनट तक चली मुठभेड़ के बाद उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए अधिकांश हमलावर गंभीर रूप से घायल हैं। इस हमले को हालांकि नाकाम कर दिया गया, लेकिन इसमें ‘चार सैनिक घायल हुए हैं और कुछ उपकरणों को नुकसान पहुँचा है, जिसमें गोला-बारूद के एक भंडार में आग लगना भी शामिल है।’ वहां से भागने से पहले, इन हमलावरों ने तीन नागरिक विमानों पर भी गोलियां चलाईं, जिनमें से दो विमान ‘आस्की’ एयरलाइन के थे।

 

 

Next Post

कृषक कल्याण वर्ष 2026: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

Fri Jan 30 , 2026
भोपाल: कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। लिंक रोड क्रमांक-1 स्थित शासकीय गुलाब उद्यान में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कर मुख्यमंत्री ने पुष्प उत्पादकों और किसानों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर […]

You May Like