जिले में पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा

ग्वालियर। ग्वालियर जिले में रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति के लिये पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा दिया जा रहा है। पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाकर लक्ष्य पूरा करने के उद्देश्य से अवंतिका गैस लिमिटेड द्वारा आईटीआई ग्वालियर में ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएनजी गैस कनेक्शन देने के लिये आवश्यक मैनपावर बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों को पीएनजी कनेक्शन के फायदे के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में आईटीआई ग्वालियर के प्राचार्य पुष्कर बंसल और खाद्य विभाग के सहायक आपूर्ति अधिकारी सहित गैस कंपनी के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Next Post

गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सात विकेट से हराया

Sun Apr 12 , 2026
लखनऊ, 12 अप्रैल (वार्ता) प्रसिद्ध कृष्णा (चार विकेट) के बाद कप्तान शुभमन गिल (56) और जॉस बटलर (60) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को आठ गेंदे शेष रहते सात विकेट से शिकस्त दी। […]

You May Like