भिंड में रही रक्षाबंधन की धूम:महिलाओं और बच्चों में दिखा उत्साह

भिंड। जिले में रक्षाबंधन का पर्व परंपरा, भावनाओं और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घर-घर में भाई-बहन के अटूट प्रेम का नजारा देखने को मिला। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की, जबकि भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। पूरे जिले में स्नेह और अपनत्व का माहौल बना रहा।

रक्षाबंधन पर शहर के बाजारों में चहल-पहल रही। पूरा शहर त्योहार के रंग में रंगा नजर आया। राखी, कपड़े, साडियां, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर दिनभर भीड़ बनी रही। इस बार राखियों के दामों में लगभग 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई लेकिन उत्सव का जोश कम नहीं हुआ।

बाजार में पारंपरिक राखियों के साथ-साथ कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां, हैंडमेड और विशेष डिज़ाइन वाली राखियों की खूब बिक्री हुई। छोटे बच्चों और युवतियों में आकर्षक राखियों को लेकर खास उत्साह देखा गया।

घरों में सुबह से ही पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक कर आरती उतारी और मिठाई खिलाकर राखी बांधी। कुछ परिवारों में रिश्तेदार और सगे-संबंधी दूर-दराज से इस अवसर पर एकत्र हुए, जिससे त्योहार की खुशियां और भी बढ़ गईं। बच्चों में रक्षाबंधन को लेकर खास उत्साह देखा गया। वे रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर राखी बांधने और मिठाइयां खाने में मशगूल रहे। मिठाइयों और उपहारों की जमकर खरीदारी हुई।

Next Post

जी आर मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और जाने माने ईएनटी सर्जन डॉ एस आर अग्रवाल का निधन

Sat Aug 9 , 2025
ग्वालियर। जी आर मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और जाने माने ईएनटी सर्जन डॉ एस आर अग्रवाल का निधन हो गया है। डॉ. अग्रवाल ग्वालियर के अग्रवाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक और एक प्रख्यात ईएनटी सर्जन थे, जिन्होंने जी आर मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर में डीन के रूप में […]

You May Like