जी आर मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और जाने माने ईएनटी सर्जन डॉ एस आर अग्रवाल का निधन

ग्वालियर। जी आर मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और जाने माने ईएनटी सर्जन डॉ एस आर अग्रवाल का निधन हो गया है। डॉ. अग्रवाल ग्वालियर के अग्रवाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक और एक प्रख्यात ईएनटी सर्जन थे, जिन्होंने जी आर मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर में डीन के रूप में कार्य किया था। वे काफी समय से बीमार थे और दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था आज उनकी हालत बिगड़ गई और दिल्ली में ही उन्होंने अंतिम सांस ली उनकी पार्थिव देह को आज ग्वालियर लाया गया। उनका अंतिम संस्कार लछमीगंज मुक्ति धाम में किया गया। डॉ अग्रवाल की पत्नी डॉ वीना अग्रवाल भी जी आर मेडिकल कॉलेज की पूर्व डीन रही हैं, डॉ अग्रवाल के निधन से ग्वालियर के चिकत्सा जगत में शोक की लहर है।

Next Post

करैरा में 84 हजार कीमत की 18 पेटी अबैध शराब जप्त

Sat Aug 9 , 2025
शिवपुरी। जिले की करैरा थाना पुलिस ने 84 हजार कीमत की 18 पेटी अबैध शराब जप्त की। करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक सिलवर रंग की अल्टो गाडी क्रमांक एमपी 33 सी 1826 अवैध शराब लेकर करैरा की तरफ आ रही है जो पिछोर की तरफ निकलेगी। […]

You May Like