
शिवपुरी। जिले की करैरा थाना पुलिस ने 84 हजार कीमत की 18 पेटी अबैध शराब जप्त की। करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक सिलवर रंग की अल्टो गाडी क्रमांक एमपी 33 सी 1826 अवैध शराब लेकर करैरा की तरफ आ रही है जो पिछोर की तरफ निकलेगी। मुखबिर की सूचना की तस्दीक करने हेतु ग्राम टीला के पावर हाउस के पास जाकर वाहन चैकिंग प्रारंभ की। चैकिंग के दौरान करैरा तरफ से एक सिलवर रंग की अल्टो गाडी आई जिसको रोका, तो कार चालक पुलिस को देख कर गाडी को ग्राम वडोरा, रेहरगवां की तरफ भगा ले गया जिसका पीछा किया गया तो उक्त गाडी ग्राम वडोरा व रेहरगवां के बीच आम रोड पर बंद होने से गाडी का चालक गाडी को छोडकर भाग गया गाडी को चैक किया गया तो गाडी मे 18 पेटी अबैध शराब की रखी पाई गई। उक्त अबैध शराब को जप्त किया एवं गाडी के डेसबोर्ड के ऊपर रखे अल्टो गाडी क्रमांक एमपी 33 सी 1826 के बीमा की प्रति जिसमे गाडी मालिक का नाम पवन कुमार साहू पुत्र रामसेवक साहू नि० वार्ड क्र 13 थाना भौती पिछोर होना लेख है।
