
जबलपुर। रांझी बड़ा पत्थर में लोहे के घन और छेनी से लकडी फाड़ते समय लोहे की छेनी का टुकड़ा टूट कर युवक के पेट में लग गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को अनुराग यादव 34 वर्ष निवासी यादव लकड़ी का टॉल बड़ा पत्थर रांझी ने सूचना दी कि उसका छोटा भाई संदीप यादव 30 वर्ष लकड़ी का टाल बड़ा पत्थर में लोहे के घन और छेनी से लकडी फाड़ रहा था तभी लोहे की छेनी का टुकड़ा टूट कर संदीप के पेट में वायें तरफ लगा, संदीप को उपचार के लिए जबलपुर अस्पताल में भर्ती कराये जहां से मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया जहाँ दौरान उपचार के भाई संदीप यादव की मौत हो गयी है।
