कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं 

जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह ने आमजन की समस्याओं को सुना एवं निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 97 आवेदन दिये। जिसमें 70 नये आवेदन हैं तथा 27 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर समग्र में सुधार, फर्जी जाति प्रमाण पत्र, अवैध निर्माण पर रोक, अवैध कब्‍जा पर रोक, पात्रता पर्ची, बीपीएल कार्ड बनवाने, अवैध कब्‍जा, नाली सफाई, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, लड़ाई-झगड़ा, मजदूरी भुगतान, परिवार सहायता, इलाज के लिए आर्थिक सहायता आदि से संबंधित आवेदन थे। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्‍टर नाथूराम गोंड, एसडीएम सहित अन्‍य अधिकारी भी मौजूद थे।

Next Post

यूजीसी के ‘काले कानून’ के विरोध में नारी शक्ति मैदान में

Tue Jan 27 , 2026
जबलपुर। अपने बच्चों के शैक्षणिक भविष्य की रक्षा के लिए मंगलवार को रानीताल चौक पर मध्य प्रदेश प्रगतिशील महिला ब्राह्मण महासभा द्वारा यूजीसी के उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु विनियमन 2026 के विरोध में काला कानून दहन किया गया। महासभा की संगठन मंत्री वर्षा त्रिवेदी ने नारी […]

You May Like