बीजिंग, 22 सितंबर (वार्ता/शिन्हुआ) एजियन सागर में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 0120 बजे 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने दी।
शुरुआत में भूकंप का केंद्र 10.0 किमी की गहराई में 40.38 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 24.14 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया गया।
