कलेक्टर के निर्देश : नहरों की साफ-सफाई और रखरखाव पर दें विशेष ध्यान

जबलपुर:कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बरगी बाँध की नहरों की साफ-सफाई एवं रखरखाव की ओर विशेष ध्यान देने के निर्देश नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को दिये हैं ताकि आखिरी छोर तक खेतों की सिंचाई के लिये बिना रुकावट के पानी पहुँच सके।

समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुये कलेक्टर ने नहरों के रखरखाव की जरूरतों को ध्यान में रखते हुये बरगी बाँध की दाईं और बाईं तट नहर के अधिकारियों की जल्दी ही बैठक बुलाने के निर्देश भी नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को दिये। बैठक में कलेक्टर ने आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों के निराकरण को प्राथमिकता देने की हिदायत अधिकारियों को दी। समीक्षा बैठक में नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड, जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत एवं सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।
खनन कारोबारियों के अवैध मार्ग बंद हों
कलेक्टर ने बैठक में नहर किनारे खनन कारोबारियों द्वारा अवैध सड़क बनाकर भारी वाहनों से खनिज का परिवहन करने की मिल रही शिकायतों की भी जांच करने के निर्देश नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध मार्गो को बंद कराया जाए और प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाये।

Next Post

फर्जीवाड़ा : फर्जी किसानों के नाम धान खरीद, भुगतान उठा ले गईं समितियाँ

Tue Feb 10 , 2026
जबलपुर: जिले में 20 जनवरी को समाप्त हुए धान उपार्जन के बाद अब एक बड़े फर्जीवाड़े की परतें खुलने लगी हैं। इस सीजन में 55 हजार पंजीकृत किसानों में से 50 हजार 662 किसानों ने सरकार को 37 लाख क्विंटल से अधिक धान बेचा, लेकिन जांच में सामने आया है […]

You May Like