आईसीसी ने भ्रष्टाचार के आरोप में जेवन सियरल्स और दो अधिकारियों को किया निलंबित

दुबई, 12 मार्च (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्लयूआई) ने भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग के आरोप में जेवन सियरल्स और टीम के दो अधिकारियों इटंस टीम के मालिक चित्रंजन राठौड़ और ट्रेवन ग्रिफिथ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आईसीसी और क्रिकेट वेस्टइंडीज ने जेवन सियरल्स और टीम के दो अधिकारियों पर 2023-24 सीजन के दौरान बारबाडोस में हुई बिम10 लीग के संबंध में एंटी-करप्शन कोड के तहत आरोप लगाए गए हैं। आईसीसी ने सियरल्स और दोनों अधिकारियों को जवाब देने के लिए 14 दिनों का समय दिया है।

आईसीसी ने कहा कि राठौड़ पर सीडब्लयूआई कोड के तहत तीन आरोप हैं, जबकि सियरल्स पर इसी कोड के तहत चार अपराधों के आरोप हैं। ग्रिफिथ पर सीडब्ल्यूआई कोड के तहत चार और आईसीसी कोड के तहत एक आरोप है। इनमें आर्टिकल 2.1.1 के तहत मैच फिक्सिंग का प्रयास, 2.1.4 के तहत खिलाड़ियों को उकसाना, 2.4.4 के तहत जांच में असहयोग और 2.4.2 के तहत भ्रष्ट अप्रोच की जानकारी न देना शामिल है। ग्रिफिथ पर आईसीसी आर्टिकल 2.4.7 के तहत जांच में बाधा और सबूत छिपाने का आरोप है।

Next Post

थॉमस ओ'कॉनर ने 13 विकेट लेकर अपनी टीम ओटागो काे दिलाई जीत

Thu Mar 12 , 2026
ओवल, 12 मार्च (वार्ता) बाएं हाथ के तेज गेंदबाज थॉमस ओ’कॉनर ने गुरुवार को खत्म हुए चार दिन के प्लुनकेट शिलेड टूर्नामेंट के छठे चरण में ब्रेट रैंडेल के पांच गेंद में पांच विकेट के बाद दूसरा शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 विकेट झटक कर अपनी टीम ओटागो को […]

You May Like