मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश का आरोप, कांग्रेसियों ने निर्वाचन आयोग के नाम सौंपा ज्ञापन

​सौंसर। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं को लेकर आज कांग्रेसियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सौंसर को सौंपा। ज्ञापन में मतदाता सूची से पात्र मतदाताओं के नाम अवैध रूप से हटाने की कोशिशों पर रोक लगाने की मांग की गई है।

​फर्जी फॉर्म नंबर-7 के जरिए नाम काटने का खेल

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के दौरान कुछ असत्यापित व्यक्तियों द्वारा अत्यधिक संख्या में फॉर्म नंबर-7 (नाम विलोपन हेतु आवेदन) प्रस्तुत किए जा रहे हैं। ज्ञापन में बताया गया कि यह एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है ताकि पात्र और वास्तविक मतदाताओं के नाम सूची से विलोपित कराए जा सकें। कांग्रेस ने इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने और जांच करने की मांग की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से​डॉ.राजेन्द्र यमदे अतुल जुननकर SIR प्रभारी,संजय ठाकरे अध्यक्ष, नगर कांग्रेस कमेटी सौंसर,ज्ञानेश्वर गावंडे पूर्व अध्यक्ष, जिला युवा कांग्रेस,​सुनील भागने,अमरीश जैस्वाल,राजा कलसकर,शाहीद शिद्दीकी, रत्नाकर गायकवाड़, राजु ठवरे, पवन दिघे आदि उपस्थित थे।

SIR प्रभारी अतुल जुननकर का कहना है कि यदि प्रशासन ने निष्पक्षता से इस मामले की जांच नहीं की और पात्र मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित नहीं रखे, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Next Post

सांध्य छाया ओल्ड एज होम की प्रदेश में अभिनव पहल: सीएम डॉ यादव करेंगे लोकार्पण

Fri Jan 23 , 2026
भोपाल। बदलते सामाजिक परिवेश में छोटे होते परिवार, इनमें वृद्धजन की देखरेख, स्वास्थ्य सुरक्षा और एकांकीपन एक बड़ा प्रश्न बनकर हमारे सामने आया है, हमें समाज और अपने आसपास ऐसे अनेक उदाहरण देखने या पढ़ने को मिल रहे है जिनमें बच्चे रोजगार की तलाश में मेट्रोपोलिटन शहर में या विदेशों […]

You May Like